home page

जैक सचिव ने शिक्षक संघ से आठवीं बोर्ड में छात्रों के बेहतर प्रदर्शन का किया आग्रह

 | 
जैक सचिव ने शिक्षक संघ से आठवीं बोर्ड में छात्रों के बेहतर प्रदर्शन का किया आग्रह


रांची, 08 जुलाई (हि.स.)। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जैक कार्यालय में बुधवार को झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के सचिव एसडी तिग्गा से मुलाकात की।

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को पुष्पगुच्छ देकर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। सचिव ने 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से प्रारंभिक विद्यालयों में समय पर पाठ्यक्रम पूरा करते हुए आठवीं बोर्ड में छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षकों से अपील की।

सचिव से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, अजय ज्ञानी, राजेश दास, भूदेव चंद्र महतो, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, बद्री विशाल, राजेश कुमार पोलूस खाखा, जूली कुमारी, प्रवीण गुप्ता, जलवार मंजू सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।

यह जानकारी अखिल झारखंड शिक्षक संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak