home page

जैक इंटरमीडिएट रिजल्ट: साइंस में लातेहार, कॉमर्स में सिमडेगा और आर्ट्स में गुमला अव्वल

 | 
जैक इंटरमीडिएट रिजल्ट: साइंस में लातेहार, कॉमर्स में सिमडेगा और आर्ट्स में गुमला अव्वल


रांची, 06 मई (हि.स.)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा बुधवार को जारी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिलेवार प्रदर्शन भी सामने आया है। इसमें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों में अलग-अलग जिलों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

साइंस संकाय में लातेहार जिला 93.25 प्रतिशत परिणाम के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर गुमला जिला रहा, जहां 91.06 प्रतिशत छात्र सफल हुए, जबकि तीसरे स्थान पर कोडरमा जिला रहा, जिसका परिणाम 90.83 प्रतिशत दर्ज किया गया।

कॉमर्स संकाय में सिमडेगा जिला 99.57 प्रतिशत के शानदार परिणाम के साथ पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर दुमका जिला रहा, जहां 98.63 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया। वहीं गुमला जिला 98.43 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

आर्ट्स संकाय में गुमला जिला 99.52 प्रतिशत परिणाम के साथ राज्य में अव्वल रहा। दूसरे स्थान पर खूंटी जिला 99.46 प्रतिशत के साथ रहा, जबकि तीसरे स्थान पर सिमडेगा जिला 99.36 प्रतिशत परिणाम के साथ रहा।

जैक के अनुसार, इस वर्ष राज्य में साइंस संकाय का कुल पास प्रतिशत 82.92 प्रतिशत रहा। वहीं कॉमर्स में 93.37 प्रतिशत और आर्ट्स में सबसे अधिक 96.14 प्रतिशत छात्र सफल हुए।

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के इस परिणाम में जिलों के बीच प्रतिस्पर्धा साफ दिखी। खासकर कॉमर्स और आर्ट्स में कई जिलों ने लगभग शत-प्रतिशत परिणाम देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak