home page

जल संरक्षण का महत्व और विधिक अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : पीडीजे

 | 
जल संरक्षण का महत्व और विधिक अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : पीडीजे


जल संरक्षण का महत्व और विधिक अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : पीडीजे


रामगढ़, 22 मार्च (हि.स.)। विश्व जल दिवस पर झालसा के दिशा-निर्देश पर रविवार को रामगढ़ जिले में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। रामगढ़ प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश तौफीकुल हसन के आदेश पर और डालसा सचिव अनिल कुमार के तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर व्यापक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्रों ने किया। कार्यक्रम के दौरान आम जनता को जल संरक्षण के महत्व, स्वच्छ जल के उपयोग तथा जल से जुड़े विधिक अधिकारों और कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों के बीच विश्व जल दिवस से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया और उन्हें जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि जल एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है। इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के न्याय रक्षकों की भी सक्रिय सहभागिता रही। उन्होंने आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके मौलिक अधिकारों तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाने वाली कानूनी सेवाओं के बारे में सरल और सहज भाषा में जानकारी दी।

संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान जल संरक्षण से जुड़े अपने अनुभव साझा किया गया। अधिकार मित्रों ने लोगों को वर्षा जल संचयन, जल का समुचित उपयोग, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके अतिरिक्त, आमजनों को यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश