इरफान ने राज्यवासियों को दी ईद की बधाई
रांची, 28 मई (हि.स.)।
मंत्री इरफान अंसारी ने ईद-अल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर जामताड़ा-देवघर सहित पूरे राज्यवासियों को बधाई देते हुए पर्व को त्याग, बलिदान, भाईचारे और इंसानियत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि बकरीद का संदेश समाज, मानवता और जरूरतमंदों के लिए कुर्बानी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए ईद-अल-अज़हा की मुबारकबाद दी और अमन, खुशहाली व बरकत की दुआ की।
उन्होंने कहा कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी सच्चाई, ईमान और इंसाफ के रास्ते पर डटे रहने की प्रेरणा देती है। बकरीद केवल जानवर की कुर्बानी नहीं, बल्कि नफरत, लालच, अहंकार और अन्याय जैसी बुराइयों को समाप्त करने का भी संदेश देती है।
इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों से वोटर सूची के सत्यापन को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए आदिवासी और मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। यदि लोगों का नाम वोटर सूची और सरकारी रिकॉर्ड से हटता है तो भविष्य में नागरिक अधिकार, सरकारी सुविधाएं, बैंक खाते और जमीन-जायदाद प्रभावित हो सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

