home page

इनरव्हील क्लब ने किया डॉ वीके सिन्हा का सम्मान

 | 
इनरव्हील क्लब ने किया डॉ वीके सिन्हा का सम्मान


रामगढ़, 01 जुलाई (हि.स.)। इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने सत्र 2026–27 के प्रथम दिवस पर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वीके सिन्हा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके दीर्घकालीन चिकित्सकीय योगदान एवं समाज सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

डॉ वीके सिन्हा ने वर्ष 1978 में एमबीबीएस और वर्ष 1982 में एमडी की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद से वे निरंतर चिकित्सा सेवा से जुड़े हुए हैं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि कठिन परिस्थितियों में मरीजों और उनके परिजनों को मानसिक संबल और नई उम्मीद भी देते हैं। उनका समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा-भाव समाज के लिए प्रेरणादायी है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस ऐसे समर्पित डॉक्टरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

सम्मान समारोह में क्लब की अध्यक्षा श्वेता जैन के नेतृत्व में निधि चौधरी, प्रियंका जैन, अनुराधा श्रॉफ, मनबीर कौर, रेणु मेवाड़, पिंकी पोद्दार, मेघा बगड़िया सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित थींं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश