इनरव्हील क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित
रामगढ़, 11 सितंबर (हि.स.)। इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहर के प्रख्यात शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ मौसमी बनर्जी को शिक्षा जगत में उनके अनुकरणीय सेवा एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा डॉ मनबीर कौर, पिंकी गांधी, सुमन सोनी, नीति अरोड़ा और हरमीत कौर को भी समाज एवं छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित शिक्षकों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं और उनके योगदान का सम्मान करना क्लब के लिए गर्व की बात है। पूर्व अध्यक्ष रंजू अरोड़ा ने भी शिक्षक दिवस के महत्व एवं शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
समारोह का संचालन नमिता श्रॉफ ने किया।
मौके पर नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, ममता अग्रवाल, निधि चौधरी, हरमीत कौर, नीरू साहनी, मेघा बागड़िया, मीरा बागड़िया, नीति अरोड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

