home page

इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंदों में किया मच्छरदानी का वितरण

 | 
इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंदों में किया मच्छरदानी का वितरण


रामगढ़, 10 जुलाई (हि.स.)। इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से शुक्रवार को शहर के मिलोनी क्लब के आस पास झोपड़ी में रह रहे लोगों के बीच मच्छरदानी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के बाद क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने बताया कि समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से आज झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया है। इससे बरसात के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया से लोगों का बचाव होगा। इस दौरान सदस्यों ने स्थानीय निवासियों को स्वच्छता बनाए रखने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के अन्य उपायों की भी जानकारी दी।

मौके पर क्लब की सचिव नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, जसमीत सोनी, रंजू अरोड़ा, नीरू साहनी, गुरबख्श सैनी, ममता अग्रवाल उपस्थित थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश