home page

इनर व्हील क्लब ने यात्रियों में किया फर्स्ट एड किट का वितरण

 | 
इनर व्हील क्लब ने यात्रियों में किया फर्स्ट एड किट का वितरण


रामगढ़, 27 फ़रवरी (हि.स.)। इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने शुक्रवार को पुराने और नए बस स्टैंड में यात्री बसों में फर्स्ट-एड किट का वितरण किया। यह कार्यक्रम यात्रियों की सुविधा और आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य यात्रा के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है।

किट में अनेक जरूरी दवाईयां और प्राथमिक उपचार सामग्री जैसे पट्टियां, कैंची, एंटीसेप्टिक मरहम, दर्द निवारक दवाएं, बुखार, दस्त, उल्टी के लिए दवा, कॉटन, गॉज़, मेडिकल टेप, थर्मामीटर, इलेक्ट्रॉल, ओआरएस सहित शामिल हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तुरंत सहायता मिल सके।

क्लब सदस्यों ने बस चालक और परिचालकों को किट के सही उपयोग की जानकारी भी दी। साथ ही सभी से अपील की है कि वे यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

इस मौके पर नमिता श्रॉफ, जनेशा वडेरा, मेघा बगरिया, नीरु साहनी, रंजू अग्रवाल, राजिंदर बुडवाल, पिंकी गांधी, मनबीर कौर, जसबिंदर होरा, नवलजीत कौर मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश