home page

सीबीएसई 12 वीं में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा की समीक्षा साइंस में स्कूल टॉपर

 | 
सीबीएसई 12 वीं में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा की समीक्षा साइंस में स्कूल टॉपर


रांची, 13 मई (हि.स.)। सीबीएसई की ओर से बुधवार को जारी कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

इस परीक्षा में विज्ञान विषय में कुल 114 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसमें छात्रा समीक्षा 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं दूसरे स्थान पर स्कूल का छात्र अमृत कलश ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर छात्रा आराध्या राय को 90.60 प्रतिशत अंक मिले हैं।

समीक्षा को बायोलॉजी और शारीरिक शिक्षा में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं।

इधर, कॉमर्स में स्कूहल के कुल 48 छात्र सम्मिलित हुए थे। इसमें छात्रा अविष्का सिंह को 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

वहीं दूसरे स्थान पर छात्रा श्रुति डोंगरे को 85.60 प्रतिशत अंक, जबकि तीसरे स्थान पर रहे छात्र आर्येश पांडेय को 75.20 प्रतिशत अंक मिले हैं। आर्टस में स्कूाल के कुल 18 छात्र शामिल हुए थे। इसमें ओम कुमार शर्मा 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और दूसरे स्थान पर रही छात्रा अंजली कुमारी 85.20 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर अपूर्व कुमार 77 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षाफल छात्रों के अभिभावक और शिक्षकों के परिश्रम का प्रतिफल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak