चैती दुर्गापूजा में भुतहा तालाब में विर्सजन शोभायात्रा सपन्न
रांची, 28 मार्च (हि.स.)। चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भुतहा तालाब में आयोजित विसर्जन शोभायात्रा भक्ति और उत्साह के साथ शनिवार को संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इस दाैरान पूरे मार्ग में भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस दौरान इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।
मौके पर दोनों नेताओं कहा कि चैती दुर्गा पूजा हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जो समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
अनुष्ठान में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह यादव सहित अन्य शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

