home page

उत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध विदेशी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
उत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध विदेशी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार


उत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध विदेशी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार


रामगढ़, 06 जुलाई (हि.स.)। डीसी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कल्याणी लाइन होटल, कुशवाहा लाइन होटल सहित अन्य संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के क्रम में कुल 6.66 लीटर अवैध विदेशी शराब और 10 लीटर अवैध बीयर बरामद कर जब्त की गई। छापेमारी के दौरान अवैध शराब के मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना उत्पाद विभाग या स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश