home page

आईसीआईसीआई बैंक के कैंपस प्लेसमेंट में एसबीयू के 29 विद्यार्थियों का चयन

 | 
आईसीआईसीआई बैंक के कैंपस प्लेसमेंट में एसबीयू के 29 विद्यार्थियों का चयन


रांची, 11 अक्टूबर (हि.स.)। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची में रविवार को आईसीआईसीआई बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के 29 विद्यार्थियों का चयन रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर हुआ है।

चयनित विद्यार्थियों को अधिकतम 5.50 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी का अवसर मिलेगा। एसबीयू की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि

विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग की ओर से वर्ष 2027 में उत्तीर्ण होने वाले बीबीए, बीकॉम, बीसीए एवं बीए के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस ड्राइव में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। एप्टीट्यूड टेस्ट के बाद 86 विद्यार्थी साक्षात्कार के लिए चयनित हुए। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया गया।

मौके पर बताया गया कि वर्ष 2026 के प्लेसमेंट अभियान में भी ईवाई, टीसीएस, डेलॉइट, गोदरेज, आईटीसी होटल्स, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और डीमार्ट सहित कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया था।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रोफेसर गोपाल पाठक, कुलपति प्रोफेसर सी जगनाथन तथा राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar