home page

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में ह्यूमैनिटीज फेस्ट एपिस्टीम आयोजित

 | 
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में ह्यूमैनिटीज फेस्ट एपिस्टीम आयोजित


रांची, 26 अगस्त (हि.स.)।

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में बुधवार को ह्यूमैनिटीज फेस्ट एपिस्टीम-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर, पार्श्व गायिका मोनिका मुंडू, कुंदन कुमार चौधरी और रेडियो-टेलीविजन कलाकार सुकुमार मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर परमजीत कौर ने कहा कि मनुष्यता का धर्म सर्वोपरि है। ज्ञान की सभी शाखाएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन मानविकी के केंद्र में मनुष्यता है। उन्होंने कहा कि ह्यूमैनिटीज विद्यार्थियों को बेहतर और चरित्रवान नागरिक बनाने के साथ उनके समग्र विकास की नींव मजबूत करता है। यह वर्तमान समय और शिक्षा व्यवस्था की भी महत्वपूर्ण जरूरत है।

टैगलाइन पर आधारित एपिस्टीम-2026 में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और समकालीन विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखा। एहसास कार्यक्रम में समकालीन समस्याओं की जीवंत प्रस्तुति दी गई, जबकि माइम के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

फ्लैग ऑफ नेशन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ वायुसेना, नौसेना, थलसेना, प्रशासन और झारखंड पुलिस के झंडों की जानकारी दी। ड्रीम यूटोपिया में काल्पनिक देशों के संविधान, शासन व्यवस्था, मुद्रा, मानचित्र, खानपान और पोशाक की परिकल्पना प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में हेडगर्ल सौम्या राज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar