home page

ह्यूमन राइट्स वर्कशॉप का आयोजन 19 अप्रैल को

 | 
ह्यूमन राइट्स वर्कशॉप का आयोजन 19 अप्रैल को


रांची, 30 मार्च (हि.स.)। हमर अधिकार मंच के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को कचहरी चौक स्थित न्यू इंडिया होटल में अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन विस्तार के साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल को रांची प्रेस क्लब में ह्यूमन राइट्स वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने जानकारी देते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है, ताकि वह जरूरत पड़ने पर कानूनी रूप से अपनी बात रख सके। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में मानव अधिकार विषय के जानकार और प्रशिक्षित विशेषज्ञ प्रतिभागियों को मानव अधिकार कानून, विशेषकर मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम की विस्तृत जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि अब तक झारखंड के विभिन्न जिलों से 49 प्रतिभागियों ने वर्कशॉप के लिए निबंधन करा लिया है।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में मंच के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar