home page

सड़कों पर कितना सुरक्षित है एंबुलेंस, जांच के बाद होगा खुलासा

 | 
सड़कों पर कितना सुरक्षित है एंबुलेंस, जांच के बाद होगा खुलासा


सड़कों पर कितना सुरक्षित है एंबुलेंस, जांच के बाद होगा खुलासा


रामगढ़, 10 जुलाई (हि.स.)। जिले में एंबुलेंस सेवा कितना सुरक्षित है, इस पर भी प्रशासन ध्यान दे रहा है। इसी के मददेनजर डीडीसी आशीष अग्रवाल के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का की ओर से सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है। रामगढ़ सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में मौजूद एम्बुलेंस और 108 सेवा के तहत मौजूद गाड़ियों की जांच होगी।

इस जांच के लिए पांच टीम बनाई गई है। शुक्रवार को जांच टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू पहुंची, जहां प्रभावित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार, परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता नीतीश कुमार दुबे और मोटरयान निरीक्षक विपुल उरांव की मौजूदगी में एम्बुलेंस के रूप में प्रयुक्त हो रही गाड़ियों का भौतिक सत्यापन किया गया। गाड़ियां कितनी फिट हैं और सड़कों पर मरीजों को लेकर जाने के लिए कितनी सुरक्षित हैं, इन बिंदुओं पर गाड़ियों की जांच की गई। जांच टीम ने एंबुलेंस का चेक लिस्ट के अनुसार भौतिक सत्यापन करते हुए जांच प्रतिवेदन तैयार किया है। रामगढ़, मांडू, गोला और सदर अस्पताल के एंबुलेंस की जांच के बाद 13 जुलाई को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश