home page

श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति के होली मिलन समारोह उड़े अबीर गुलाल

 | 
श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति के होली मिलन समारोह उड़े अबीर गुलाल


रामगढ़, 01 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति के तत्वाधान में रविवार को शहर के शिवाजी रोड स्थित किला मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी, माता-बहनें एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ रंगों का त्यौहार होली को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया। मौके पर महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि होली का यह पावन पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। हमें सभी मतभेद भुलाकर समाज को एकजुट और मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य निरंतर करती रहेगी।

मौके पर मुख्य संरक्षक दीपक मिश्रा, रंजन फौजी, विशाल जायसवाल, पंकज महतो, राजुरंजन प्रसाद, ओमप्रकाश कुशवाहा, दीपक सोनकर, ब्रजेश पाठक, सत्यजीत चौधरी, मिथलेश मंडल, सत्यजीत सिंह, संतोष नायक, नीतीश राम, तरुण साव, सुमित अग्रवाल, कुणाल दास, सौरभ जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश