home page

एसआईआर को लेकर रामगढ़ में लगा हेल्प डेस्क

 | 
एसआईआर को लेकर रामगढ़ में लगा हेल्प डेस्क


रामगढ़, 03 अक्टूबर (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश और डीसी ऋतुराज के आदेश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड एवं अंचल मुख्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिक मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों और निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नोटिस से संबंधित समस्याओं का समाधान करा सकेंगे।

उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला, प्रखंड या अंचल मुख्यालय स्थित निकटतम हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। यहां प्रतिनियुक्त कर्मी मतदाता सूची से संबंधित आवेदन में सुधार करने और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने में सहयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलावासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम हेल्प डेस्क का लाभ उठाएं और मतदाता सूची को स्वच्छ एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश