home page

एचईसी मजदूरों का वेतन भुगतान 07 जुलाई तक होने का आश्वासन

 | 
एचईसी मजदूरों का वेतन भुगतान 07 जुलाई तक होने का आश्वासन


रांची, 02 जुलाई (हि.स.)। एचईसी मजदूरों की आमसभा में गुरुवार को विभिन्न श्रमिक समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर हटिया स्थित एचईसी परिसर में चर्चा की गई। सभा की अध्यक्षता राम कुमार नायक ने की, जबकि हरेंद्र प्रसाद यादव ने मजदूरों के समक्ष मांगपत्र पढ़कर सुनाया। सभा के बाद प्रबंधन को मांगपत्र सौंपे जाने की जानकारी दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए जान मोहम्मद ने मजदूरों से मान्यता प्राप्त यूनियन के साथ एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कटे हुए अधिकारों की बहाली के लिए यूनियन संघर्ष के साथ-साथ प्रबंधन से वार्ता भी करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले आंदोलनों में मजदूरों को नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन एकजुटता के बल पर सभी सुविधाएं फिर से बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर भवन सिंह ने कहा कि मजदूरों का वेतन हर हाल में 07 जुलाई 2026 तक भुगतान कर दिया जाएगा, जबकि 04 जुलाई 2026 या उसके बाद किसी भी दिन वेतन जारी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सप्लाई मजदूरों को जल्द ही पीएफ लेजर भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्पादन बढ़ाना और मजदूरों की एकता सबसे महत्वपूर्ण है। सभा के समापन के बाद मांगपत्र प्रबंधन को सौंप दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar