home page

हटिया कामगार का सम्मेलन 12 अप्रैल को

 | 
हटिया कामगार का सम्मेलन 12 अप्रैल को


रांची, 29 मार्च (हि.स.)।

हटिया कामगार यूनियन कार्यालय, धुर्वा में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रविवार को आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता केपी साहु ने की, जबकि नेतृत्व उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने किया। बैठक में यूनियन के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से 12 अप्रैल 2026 को यूनियन का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए लालदेव सिंह ने बताया कि सम्मेलन में केवल यूनियन के सदस्य ही शामिल होंगे। इसके लिए सदस्यता अभियान तुरंत शुरू कर आठ अप्रैल तक एचईसी क्षेत्र में चलाया जाएगा।

यूनियन ने बताया कि कोई भी मजदूर 50 रुपये देकर सदस्य बन सकता है और सम्मेलन में नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव करेगा।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही एचईसी को बचाने और मजदूरों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए संयुक्त आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

यूनियन ने एचईसी की खाली जमीन और क्वार्टर को लीज पर देने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की बात कही। इसके अलावा ०१ अप्रैल से लागू होने वाले नए चार लेबर कोड पर भी सम्मेलन में चर्चा कर आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया।

मौके पर एचईसी के कई मजदूर और कर्मी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar