home page

एचईसी यूनियन की सभा में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा

 | 
एचईसी यूनियन की सभा में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा


रांची, 18 जून (हि.स.)। एचईसी में मान्यता प्राप्त यूनियनों हटिया मजदूर यूनियन सीटू और हटिया मजदूर लोक मंच की संयुक्त सभा गुरुवार को आयोजित हुई।

इस दौरान एचईसी के मजदूर-कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा किया गया।

इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता करते हुए हरेंद्र प्रसाद यादव ने स्थायी और सप्लाई मजदूरों की समस्याओं, मांगों और कार्यस्थल से जुड़ी परेशानियों को विस्तार से रखा। यूनियन अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि मजदूरों की राय के आधार पर मांगपत्र तैयार किया जाएगा और आम सहमति के बाद इसे प्रबंधन को सौंपा जाएगा।

भवन सिंह ने कहा कि पूर्व के संघर्षों के दौरान सप्लाई मजदूरों को जो सुविधाएं और अधिकार मिले थे, उन्हें पुनः बहाल कराना यूनियन की पहली प्राथमिकता होगी। स्थायी और सप्लाई मजदूरों की पदोन्नति, केंद्रीय वेतनमान सहित अन्य मांगों को भी मांगपत्र में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर यूनियन पहले ही प्रबंधन को पत्र दे चुकी है।

एचईसी की बंदी की चर्चाओं पर उन्होंने मजदूरों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और उत्पादन कार्य में जुटे रहने की अपील की। यूनियनों ने मजदूरों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एकता के बल पर सभी जायज मांगों को हासिल किया जाएगा। सभा में प्रबंधन से कटौती की गई सुविधाएं बहाल करने की भी मांग की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar