home page

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर सरयू राय का जाना हालचाल

 | 
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर सरयू राय का जाना हालचाल


रांची, 06 अगस्त (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को रांची के क्यूरेस्टा हॉस्पिटल पहुंचकर जमशेदपुर पश्चिम के वरिष्ठ विधायक सरयू राय का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विधानसभा सत्र के दौरान सरयू राय की अनुपस्थिति की जानकारी मिलने पर मंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पता चलने पर कि अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वे तुरंत उनसे मिलने पहुंचे।

अस्पताल में मंत्री इरफान अंसारी ने चिकित्सकों की टीम से बातचीत कर सरयू राय के उपचार की जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मंत्री ने कहा कि सरयू राय उनके लिए केवल वरिष्ठ विधायक नहीं, बल्कि अभिभावक समान हैं। उन्होंने हमेशा उन्हें स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया है। राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों को लेकर भी सरयू राय ने समय-समय पर उनका उत्साहवर्धन किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरयू राय झारखंड की राजनीति के अनुभवी, सिद्धांतवादी और निर्भीक नेताओं में शामिल हैं। विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों को तथ्यों के साथ मजबूती से उठाना उनकी पहचान है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar