home page

एचईसी के वरीष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित

 | 
एचईसी के वरीष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित


रांची, 21 अगस्त (हि.स.)। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की ओर से एचईसी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं वेलनेस सत्र आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों में आम स्वास्थ्य समस्याओं और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी।

डॉ रोहित केशव ने पार्किंसन रोग सहित मूवमेंट डिसऑर्डर और शुरुआती लक्षणों की पहचान पर जानकारी दी। डॉ अभिनव मिश्रा ने हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य, चलने-फिरने की समस्याओं और जॉइंट रिप्लेसमेंट पर चर्चा की। डॉ धनंजय कुमार ने हृदय स्वास्थ्य, जबकि डॉ सिद्धार्थ कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों में होने वाली यूरोलॉजिकल समस्याओं के बारे में बताया।

एचईसी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष लालदेव सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विशेषज्ञों से संवाद वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य समस्याओं को समझने और उचित मार्गदर्शन लेने में मदद करता है। कार्यक्रम में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और समय पर उपचार पर जोर दिया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar