home page

हटिया मजदूर युनियन की बैठक 18 को

 | 
हटिया मजदूर युनियन की बैठक 18 को


रांची, 15 जून (हि.स.)। हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) और हटिया मजदूर लोक मंच की संयुक्त सभा 18 जून को एचईसी के एफएफपी शेड में आयोजित होगी। दोनों संगठनों को मान्यता मिलने के बाद यह पहली संयुक्त बैठक होगी, जिसमें मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी

यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

बैठक में भवन सिंह ने सभी श्रेणी के मजदूरों से 18 जून की सभा में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपने विचार रखने की अपील की है, ताकि उनकी समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से प्रबंधन तक पहुंचाया जा सके।

साथ ही स्थायी, ठेका और सप्लाई मजदूरों से सुझाव और राय ली जाए। उन्होंने बताया कि प्राप्त सुझावों के आधार पर आम सहमति से मांग-पत्र तैयार कर एचईसी प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा। यूनियन का कहना है कि मान्यता प्राप्त होने के बाद मजदूरों के हितों और अधिकारों की रक्षा की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

बैठक में पदोन्नति, वेतन कटौती, कैंटीन सुविधा, भविष्य निधि (पीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) सहित अन्य श्रमिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar