home page

धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

 | 
धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव


रांची, 02 अप्रैल (हि.स.)। श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची के प्रांगण में गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में श्री महावीर मंडल के अन्तर्गत पड़ने वाले सभी प्रमुख मंदिर एवं सभी अखाड़ो में दीप उत्सव के तहत दीप जलाकर महाबली श्री हनुमान की पूजा-अर्चना कर आरती की गई की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया और दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा पूजन कर की गई। बाद में श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची के अध्यक्ष रमेश केडिया, उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी, राजा सेन गुप्ता, सह मंत्री प्रकाश चंद्र सिन्हा, पूर्व मंत्री सुभाष साहू , विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मंत्री बीरेंद्र साहू, मंत्री कैलाश केसरी, श्री चैती दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे सहित अन्य शामिल थे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे