home page

गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 10 वीं परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

 | 
गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 10 वीं परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन


रामगढ़, 16 अप्रैल (हि.स.)। सीबीएसई ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में जिले के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन ने सभी पास हुए परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। स्कूल के कुल 199 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। स्कूल की मेधावी छात्रा बुलबुल राज 94.2 अंक लाकर विद्यालय टॉपर रही। विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 38 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत अंक लाकर परीक्षा में सफलता प्राप्त की। वहीं 44 विद्यार्थियों ने 70 से 80 प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में से यश भदानी 93.8 प्रतिशत, वीर प्रताप सिंह 93.6 प्रतिशत, शांतनु गोस्वामी 93.6 प्रतिशत, दशमीत बेदी 93.6, दिव्यांशी पाठक 92.8 प्रतिशत, श्रीजन कुमार रजक 92.4 प्रतिशत, खुशी कुमारी सांवरिया 91.8, अभिनव कुमार 91.8, हन्नू कुमार 91.2, अनन्या कृष्णा 90.8 श्रेया सिंह 90.6 और धन्वी कौशल ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

टॉपर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरजाप सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश