निर्मल जालान के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने जताया शोक
रांची, 06 नवंबर (हि.स.)। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष, समाजसेवी और व्यवसायी निर्मल जालान के आकस्मिक निधन पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि निर्मल जालान लंबे समय से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर समाजसेवा में सक्रिय योगदान दे रहे थे। वे सरल, सहज, मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। समाज ने एक समर्पित और सेवाभावी व्यक्तित्व को खो दिया है।
उन्होंने कहा कि निर्मल जालान का सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों और उनसे जुड़े लोगों में शोक की लहर है।
शोक व्यक्त करने वालों में डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, विजय अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, विष्णु सोनी, ज्ञानचंद शर्मा, अरविंद पांडे, संजय सर्राफ, मनीष सोनी, प्रभात गोयल और सुरेश चौधरी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

