home page

जीआरडीए ने डोरंडा पीएचसी को मुहैया कराया अत्याधुनिक एंबुलेंस

 | 
जीआरडीए ने डोरंडा पीएचसी को मुहैया कराया अत्याधुनिक एंबुलेंस


रांची, 08 जून (हि.स.)। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के निर्देश पर ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी (जीआरडीए) ने जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने के लिए एक अत्याधुनिक एंबुलेंस राजकीय औषधालय डोरंडा (पीएचसी) को सीएसआर फंड के तहत सोमवार को उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने एंबुलेंस की चाबी सदर अस्पताल के डॉक्टर ताबान रिजवी को उपलब्ध कराया। मंत्री ने एंबुलेस को हरी झंडी दिखाकर डोरंडा अस्पताल के लिए रवाना किया।

मंत्री आवास के समक्ष जीआरडीए के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने संस्थान की ओर एंबुलेंस की चाबी उपलब्ध करायी। महाप्रबंधक ने बुके, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर मंत्री कुमार को सम्मानित किया।

वहीं डॉ रिजवी सहित अन्य लोगों ने भी मंत्री को स्मृति चिन्ह और बुके दिया।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य ने कहा कि डोरंडा अस्पताल के लिए एंबुलेंस उपलब्ध होना क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की बात होगी। राजकीय अस्पताल की प्रभारी डॉ मिता सिन्हा को यह एंबुलेस सदर अस्पताल की ओर से कागजी कार्रवाई के बाद सौंप दी गई।

इस अवसर पर जीआरडीए के अधिकारी शशि भूषण पाठक और साकेत कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak