home page

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव 04 को

 | 
श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव 04 को


रांची, 01 सितंबर (हि.स.)। पुंदाग स्थित राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर चार सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। परमहंस डॉ सदानंद महाराज के सानिध्य में होने वाले आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मौके पर प्रणामी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि जन्माष्टमी महोत्सव को विशेष और यादगार बनाने के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कोलकाता से विशेष रूप से नृत्य-नाटिका टीम रांची पहुंचेगी, जो भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की भक्ति और दिव्य चरित्र पर आधारित प्रस्तुति देगी।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि महोत्सव के दौरान भव्य झूलन में लड्डू गोपाल विराजमान होंगे। प्रातः 5.30 बजे मंगला आरती, रात 09 बजे श्रृंगार आरती औररात 11 बजे थाल भोग होगा। वहीं शाम 04 बजे दर्शन, 06 बजे संध्या आरती एवं शाम 07 बजे से भजन-कीर्तन एवं जागरण शुरू होगा। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर विशेष आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar