home page

भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकलेगी 19 को

 | 
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकलेगी 19 को


रांची, 18 जुलाई (हि.स.)। कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू और बसंत विहार के संयुक्त तत्वावधान में 19 जुलाई 2026 रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक मुकेश काबरा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि रथयात्रा सुबह 10.30 बजे कांके स्थित इस्कॉन मंदिर से प्रारंभ होगी और रिलायंस मार्ट और कृषि भवन होते हुए बसंत विहार कॉलोनी पहुंचेगी। दोपहर 12.30 बजे आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि रथ पर भगवान जगन्नाथ विराजमान रहेंगे। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, श्रद्धालुओं की ओर से रथ खींचने की परंपरा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं से सुबह 10 बजे इस्कॉन मंदिर पहुंचकर रथयात्रा में शामिल होने और भगवान के रथ को खींचने का आग्रह किया गया है।

आयोजकों के अनुसार रथयात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कांके विधायक सुरेश बैठा, कुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और रांची के उपमहापौर नीरज कुमार के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार शामिल होकर धार्मिक आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

रथयात्रा कार्यक्रम में मुकेश काबरा, श्रवण जाजोदिया, विकास सिंह, रविंद्र मोदी, अंचल किंगर, प्रमोद सारस्वत, राजेश अग्रवाल, अनिल मोदी, रामअवतार राजगढ़िया, विनोद मोदी, आशीष खेतान सहित अनेक स्वयंसेवक सेवा कार्य में जुटे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar