home page

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

 | 
पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक


रांची, 13 मई (हि.स.)। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मंत्री एवं गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने जनसेवा एवं राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि माधव बाबू ने लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक जीवन में जो योगदान दिया, उसे सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रार्थना की कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें एक लोकप्रिय जननेता बताते हुए कहा कि माधव लाल सिंह का जाना राजनीति जगत के लिए एक बड़ा शून्य पैदा कर गया है। मरांडी ने कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सादगी और समर्पण का जो अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, वह प्रेरणादायी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे