home page

उद्योग, व्यापार, उद्यमिता और नवाचार देश की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार : राज्यपाल

 | 
उद्योग, व्यापार, उद्यमिता और नवाचार देश की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार : राज्यपाल


उद्योग, व्यापार, उद्यमिता और नवाचार देश की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार : राज्यपाल


उद्योग, व्यापार, उद्यमिता और नवाचार देश की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार : राज्यपाल


रांची, 03 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि उद्योग, व्यापार, उद्यमिता और नवाचार देश की आर्थिक प्रगति के प्रमुख आधार हैं। अग्रवाल समाज की व्यापार और उद्यमिता की समृद्ध परंपरा झारखंड में नए उद्यमों के विकास और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में भी समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को रांची के महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित अग्रवाल सभा के 50वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रवाल सभा की पांच दशक की यात्रा संस्था के समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से अग्रवाल समाज लंबे समय से सेवा में योगदान दे रहा है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाज के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी।

राज्यपाल ने सामाजिक संस्थाओं से सुदूरवर्ती गांवों को गोद लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े कार्यों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक समृद्धि केवल आर्थिक संपन्नता से नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भाव से भी मापी जाती है। उन्होंने कमजोर और वंचित वर्गों तक सहयोग का दायरा और व्यापक करने पर जोर दिया।

राज्यपाल ने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने दहेज-मुक्त और सामूहिक विवाह के साथ विवाह समारोहों में सादगी तथा सीमित खर्च को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने युवाओं से दहेज न लेने और न देने का संकल्प लेकर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि समाज की प्रगति में नई पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं और महिलाओं की शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना जरूरी है। जो संस्था अपनी नई पीढ़ी को तैयार करती है, वही अपने भविष्य को मजबूत करती है।

समारोह में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज चौधरी, ललित पोद्दार, निर्मल बुधिया, गोवर्धन प्रसाद गाडोदिया, राजकुमार केडिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, चंडी प्रसाद डालमिया, राजेंद्र कुमार केडिया, विश्वनाथ जाजोदिया, अशोक कुमार नारसरिया, विनोद कुमार जैन, पवन कुमार पोद्दार, नंदकिशोर पाटोदिया, प्रमोद अग्रवाल, रीना सुरेखा सहित अन्य लोग मौजूद थे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे