झारखंड विनियोग विधेयक 2026 को राज्यपाल की मंजूरी, 1.58 लाख करोड़ का बजट स्वीकृत
| Mar 24, 2026, 19:32 IST
रांची, 24 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए झारखंड विधानसभा द्वारा पारित ‘झारखंड विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2026’ को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस मंजूरी के साथ ही राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट के अनुरूप खर्च करने का अधिकार मिल गया है। विधेयक के तहत कुल 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट का प्रावधान किया गया है।
यह विनियोग विधेयक राज्य के विभिन्न विभागों और योजनाओं के लिए धन आवंटन सुनिश्चित करता है, जिससे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलेगी।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

