राज्यपाल ने लोक भवन में उपराष्ट्रपति को स्मृति-चिह्न भेंट कर किया सम्मानित
| Mar 28, 2026, 19:03 IST
रांची, 28 मार्च (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची स्थित लोकभवन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने हरिवंश, जो राज्यसभा के उपसभापति हैं तथा उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे को भी स्मृति-चिन्ह प्रदान किए।
भेंट के दौरान आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

