home page

दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : इरफान

 | 
दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : इरफान


रांची, 02 अप्रैल (हि.स.)। हजारीबाग के कुसुंबा में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी के रूप में तथाकथित भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने गुरूवार काे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अंसारी ने कहा कि यह घटना न सिर्फ एक जघन्य अपराध है, बल्कि इससे भाजपा की कथनी और करनी के बीच का अंतर उजागर होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश करती रही है, लेकिन इस मामले ने सच्चाई सामने ला दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar