साध्वी गोपिका महाराज ने जन्मदिन पर की गौसेवा
रांची, 24 सितंबर (हि.स.)। श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में श्रीमद्भागवत कथा की कथा वाचिका साध्वी गोपिका महाराज का जन्मदिवस सेवा, साधना और गौसेवा के साथ गुरुवार काे मनाया गया।
अपने जन्मदिन के अवसर पर साध्वी गोपिका महाराज ने श्री कृष्ण प्रणामी गौ सेवा धाम पहुंचकर गौमाता की सेवा की और उन्हें गुड़-रोटी और चारा खिलाकर गो सेवा की। यह जानकारी ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान साध्वी गोपिका महाराज ने गौसेवा के माध्यम से करुणा, सेवा और सनातन संस्कार का संदेश दिया। इससे पहले उन्होंने श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में भगवान श्री राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जन्मदिवस के अवसर पर साध्वी गोपिका महाराज सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम भी पहुंचीं, जहां उन्होंने दिव्यांग, निराश्रिताें के साथ समय बिताया। उन्होंने सभी को भोजन कराया और फल और मिठाई वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। माैके पर प्रणामी ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने साध्वी गोपिका महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर पुजारी अरविंद पांडे, ट्रस्ट अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, संजय सर्राफ, मधुसूदन जाजोदिया सहित अन्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

