home page

रांची सहित पूरे झारखंड में मानसून की अच्छी बारिश, किसानों की जगी आस

 | 
रांची सहित पूरे झारखंड में मानसून की अच्छी बारिश, किसानों की जगी आस


रांची, 21 जुलाई (हि.स.)। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य भर में इन दिनों मानसून की अच्छी बारिश हो रही है। अच्छी बारिश होने से राज्य भर के किसानों के बीच अच्छी फसल होने की आस जग गई है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में 131.4 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। वहीं इस दौरान चांडिल में 125.6 मिमी, राजमहल में 105 मिमी, कुरडेग में 46.4 मिमी, बलूमाथा में 83 मिमी, गम्हरिया में 76.2 मिमी, बरही में 73.2 मिमी सहित अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

इधर, रांची में 01 जून से 21 जुलाई तक 426.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं जमशेदपुर में इस दौरान 346.6 मिमी, डाल्टनगंज में 341.7 मिमी, बोकारो में 288.4 मिलीमीटर और चाईबासा में 431.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री बहरागोड़ा में और सबसे कम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। साथ ही इस दौरान मौसम सुहाना बना रहा और मध्य गति की हवा चली।

वहीं, मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 33.4 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 24.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 31.1 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak