home page

ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने किया शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले काउंसलर्स का सम्मान

 | 
ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने किया शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले काउंसलर्स का सम्मान


देवघर, 08 जून (हि.स.)। आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी और गोकुल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संयुक्त बैनर तले जसीडीह स्थित शिवांता रिसोर्ट में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे बिहार के काउंसलर्स के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ गौरव कुमार, इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार और दोनों विश्वविद्यालयों के संयुक्त प्रतिनिधि अमित उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर डॉ गौरव कुमार ने कहा कि बिहार जैसे प्रगतिशील राज्य में शिक्षा का अलख जगा रहे दोनों विश्वविद्यालयों का प्रयास सराहनीय है। वहीं अनंत मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस एजुकेशन) की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है, जिससे नौकरीपेशा, गृहिणी और कामकाजी लोग भी आसानी से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

अजय कुमार ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय बिहार के दूरदराज क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है। वहीं अमित उपाध्याय ने बताया कि बिहार सरकार गरीब छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए विशेष योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी की ओर से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से छात्र घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy