home page

रामगढ़ में दिखेगी गांधी की दांडी यात्रा और सूर्य नमस्कार की छवि

 | 
रामगढ़ में दिखेगी गांधी की दांडी यात्रा और सूर्य नमस्कार की छवि


रामगढ़, 07 अक्टूबर (हि.स.)।

शहर को न सिर्फ अब सुंदर बनाया जा रहा है, बल्कि यहां धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को समझने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए रामगढ़ शहर में महात्मा गांधी की दांडी यात्रा और योग का प्रमुख स्तंभ सूर्य नमस्कार की छवि तैयार की जा रही है। शहर के अन्य स्थानों पर भी अशोक स्तंभ और तिरंगा लगाकर चार चांद लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

शहरी इलाके काे स्वच्छ-सुंदर बनाने व यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर छावनी परिषद प्रशासन की ओर से कई महत्वपूर्ण योजना बनाई गई है। योजनाओं पर युद्ध स्तर पर काम भी हो रहा है। छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह ने उपायुक्त, सांसद और विधायक से सहयोग लेकर शहर के स्वरूप को बदलने की दिशा में शहर की सुंदरीकरण करने की तैयारी की है।

इसे लेकर छावनी परिषद की ओर से युद्ध स्तर पर काम भी किया जा रहा है। इससे दुर्गा पूजा के दौरान शहर का नजारा कुछ अगल ही दिखेगा। इसके तहत शहर के थाना चौक से लेकर बिजुलिया तक जगह-जगह सड़क किनारे अलग-अलग आकृति का निर्माण कार्य किया जा रहा है। शहर के गांधी चौक के बाद अब सुभाष चौक का सुंदरीकरण किया जा रहा है।

सड़क किनारे से अतिक्रमण को हटाते हुए पेवर्स ब्लाक बिछाकर चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है। छावनी फुटबाल मैदान के बाहर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराने के लिए का जल रहा है। नईसराय में कारगील य़ुद्ध स्मारक चौक, गांधी चौक बापू की डांडी यात्रा का दृश्य, बिजुलिया में लघु सिंचाई कार्यालय के सामने सूर्य नमस्कार, बिजुलिया स्टेशन रोड चौक में अशोक स्तंभ, थाना चाैक, फर्नीचर यार्ड व झंडा चाैक में चौपाटी व यात्री शेड का निर्माण किया जा रहा है। 10 अक्टूबर को इन सुंदरीकरण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। बुधवार को रामगढ़ विधायक ममता देवी ने शहर में चल रहे सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण कर दो दिनों के अंदर निर्माण कार्यों को पूरा करने का दिशा-निर्देश छावनी परिषद के अधिकारियों को दिया। विधायक ममता देवी ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने और अतिक्रमण मुक्त करने की

दिशा में छावनी परिषद का यह कदम सराहनीय है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश