आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्ची की मौत
दुमका, 04 जून (हि.स.)। जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमझारी गांव में गुरुवार को देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक छह वर्षीय बच्ची सरिता कुमारी (6) की मौत हो गयी। जबकि एक बच्ची ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने नयाडीह स्थित सनमत अस्पताल में भर्ती कराया है।
जहां इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कादमा पंचायत के आमझारी गांव के लखन राय की बेटी सरिता कुमारी, और ज्योति कुमारी आंधी बारिश के समय आम चुनने के लिए गई थी।
इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गयी। जिसकी चपेट में दोनों बच्ची आ गई। घटना में लखन की बेटी सरिता कुमारी की मौत हो गई। जबकि ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि दोनों को सनमत अस्पताल इलाज के लिए लेकर गया। चिकित्सकों ने सरिता कुमारी को बेहतर इलाज कराने के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन ले जाने के दौरान रास्ते ही मौत हो गयी। घायल ज्योति कुमारी का इलाज नयाडीह स्थित सनमत अस्पताल में इलाज चल रही हैं। इस मामले में कादमा पंचायत के मुखिया रोजमेरी हेम्ब्रम , पति विनय ने बताया कि मृतक के परिजनों बच्ची के शव को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

