निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का बाबूलाल मरांडी ने किया शुभारंभ
देवघर, 31 जुलाई (हि.स.)।
राजकीय श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर शुक्रवार को माता हीरामणि निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर के शुभारंभ के साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा का अभियान भी प्रारंभ हो गया।
शिविर के उद्घाटन से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान प्रधान सेवक विनोद अग्रवाल, उनकी पत्नी माधुरी अग्रवाल, गौतम अग्रवाल, प्रमोद कुमार, रूबी अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, ममता अग्रवाल सहित सेवा शिविर से जुड़े सभी सेवादार उपस्थित थेे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को दी जा रही निःस्वार्थ सेवा की सराहना की और सभी सेवादारों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, पूर्व विधायक नारायण दास ने भी सेवा शिविर के संचालन और सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के पूर्व अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जिला उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भंडारे का शुभारंभ कर सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
शिविर के संचालकों ने बताया कि माता हीरामणि निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर के माध्यम से श्रावणी मेला अवधि में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को निःस्वार्थ भाव से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने इस सेवा अभियान में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

