home page

मारवाड़ी शाखा के निःशुल्क नेत्र जांच में विशेषज्ञों ने दिए परामर्श

 | 
मारवाड़ी शाखा के निःशुल्क नेत्र जांच में विशेषज्ञों ने दिए परामर्श


रांची, 10 जून (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने नेत्र दिवस के अवसर पर रातू रोड स्थित मनोराज अपार्टमेंट परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच, नेत्रदान जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा की

अध्यक्षा शुभा अग्रवाल ने किया।

शुभा अग्रवाल ने कहा कि समाजहित से जुड़े ऐसे सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में आराम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच और सामान्य स्वास्थ्य जांच की। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने निशुल्क जांच शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान उपस्थित लोगों को आंखों की देखभाल, नेत्र रोगों की रोकथाम और नेत्रदान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श भी दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नेत्रदान के लिए प्रेरित करना और प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी आंखों एवं स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, पूजा लाडिया, आशा सराफ, राधिका बोहरा सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar