रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर
रांची, 16 मई (हि.स.)। रांची पशु चिकित्सा और पशुपालन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शनिवार को महाविद्यालय परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर थर्ड आई क्लिनिक के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर में कुल 137 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
कार्यक्रम का समन्वयन एनएसएस की प्रभारी पदाधिकारी डॉ. प्रिसिल्ला केरकेट्टा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ. एम.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
इस दौरान संकाय के शिक्षकों डॉ. आलोक कुमार पांडेय, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार और डॉ. पंकज कुमार की सक्रिय भूमिका रही।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

