home page

पैनासिया हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क कार्डियक हेल्थ चेक-अप कैंप

 | 
पैनासिया हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क कार्डियक हेल्थ चेक-अप कैंप


रांची, 29 सितंबर (हि.स.)। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पैनासिया सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रांची की ओर से नि:शुल्क कार्डियक हेल्थ चेक-अप कैंप एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में 100 से अधिक मरीजों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर स्वास्थ्य जांच और जीवनरक्षक प्रशिक्षण का लाभ उठाया।

कैंप के दौरान प्रतिभागियों की हृदय संबंधी स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही हृदय रोगों के जोखिम कारकों, बचाव और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि अचानक कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में समय पर सीपीआर देना जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर अस्पताल के सीओओ मानस लाभ ने कहा कि हृदय स्वास्थ्य केवल अस्पताल और डॉक्टरों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता, स्क्रीनिंग और जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अभिनव कुमार ने हृदय रोगों के जोखिम कारकों, शुरुआती लक्षणों और नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी।

वहीं बीएलएस और सीपीआर ट्रेनर विशाल सिंह ने आपात स्थिति में प्राथमिक जीवनरक्षक उपायों का प्रशिक्षण दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar