home page

बालू और गिट्टी लदा चार वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज

 | 
बालू और गिट्टी लदा चार वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज


बालू और गिट्टी लदा चार वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज


रामगढ़, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिले में अवैध तरीके से बालू और गिट्टी का कारोबार धडल्ले से चल रहा है। इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। शुक्रवार को डीसी ऋतुराज के निर्देश पर खनन विभाग ने कार्रवाई की। इस दौरान बालू और गिट्टी लदे चार वाहनों को जब्त्त किया गया।

शुक्रवार को खान निरीक्षक न बरकाकाना ओपी पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया। खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के रोकथाम के लिए छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में बरकाकाना थानान्तर्गत आर्य बाल विकास विद्यालय, घुटूवा के ओर से आते हुये एक बालू लदे ट्रैक्टर पर 100 घनफीट बालू लदा पाया गया। परिवहन चालान नहीं पाये जाने के बाद उक्त ट्रैक्टर को खनिज सहित जब्त किया गया।

उरलुंग रेलवे पुल से करीब 200 मीटर आगे सिरका जाने वाली कच्ची पथ पर, दामोदर नदी के ओर से आते हुये एक बालू लदे ट्रैक्टर पर 100 घनफीट बालू से लदा पाया गया। उसे भी जब्त किया गया। इस मामले में ट्रैक्टर चालक, मालिक और उससे जुड़े तस्करो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इधर, खान निरीक्षक ने पतरातु पीवीयूएनएल के समीप औचक जांच की। जांच के क्रम में एक स्टोन चिप्स लदे ट्रैक्टर और एक हाईवा वाहन जेएच 02 एवी 9179 को पकड़ा गया। उपरोक्त ट्रैक्टर और हाईवा वाहनों को झारखंंड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 यथा संशोधित के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई के लिए जब्त कर पतरातु थाना में रखा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश