home page

ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

 | 
ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार


रांची, 13 जुलाई (हि.स.)। राजधानी रांची में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोरंडा थाना क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सिटी एसपी पारस राणा ने सोमवार को बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 159.03 ग्राम ब्राउन शुगर (1,444 पुड़िया), 58,100 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस इस कार्रवाई को शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मुहल्ला खटाल इलाके में बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (हटिया) नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुसई जतरा मैदान और साकेत नगर, हिनू इलाके में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीपक भुईयां, नरेश कुमार, महेश कुमार और संदीप कुमार दांगी के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे