home page

लापता हुए चार बच्चों को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों को सौंपा

 | 
लापता हुए चार बच्चों को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों को सौंपा


रांची, 28 फरवरी (हि.स.)। राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना के दो बच्चों के लापता होने की जानकारी मिली थी। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कुल चार बच्चे गत शुक्रवार शाम से लापता हैं। यह सभी बच्चे अपने घर से बाहर निकले लेकिन शनिवार दोपहर तक घर नहीं लौटे थे।

परिवार वालों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुखदेव नगर इलाके के विभिन्न इलाकों में छानबीन की। जिसमें जानकारी मिली कि चारों बच्चे गाड़ीखाना इलाके में है।

बताया जाता है कि यह सभी बच्चे नशे के शिकार हो गए हैं और नशे की फिराक में टहल रहे थे। फिलहाल सभी बच्चों को बरामद कर लिया गया है और परिवार वालों को सौंप दिया गया है। बच्चों का नाम अंश कुमार, पीयूष कुमार, सूर्या गोप और शौर्य कुमार है। यह सभी बच्चे मधुकम इलाके के रोड नंबर 5 के हैं।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि सभी बच्चों को बरामद कर लिया गया और परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वहीं अब तक किसी भी गिरोह का नाम सामने नहीं आया है, जो बच्चों को बहला फुसलाकर ले गया हो। सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष के ऊपर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे