home page

हथियार की खरीद बिक्री मामले में चार गिरफ्तार

 | 
हथियार की खरीद बिक्री मामले में चार गिरफ्तार


रांची, 30 मार्च (हि.स.)। रांची पुलिस ने हथियार की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में बड़ी कार्रवाई है। इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में आशीष उरांव, सुका उरांव, श्रवण सिंह, चारों मिंज शामिल है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। पुलिस ने एक सिक्सर, दो देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली और दो बाइक बरामद किये गए हैं।

ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने सोमवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इटकी और लापुंग इलाके में हथियार की खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया। गठित टीम इलाके में छापेमारी की और सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधी श्रवण सिंह पर एक मामला दर्ज है। वहीं, आशीष उरांव पर छह मामले दर्ज हैं। ये लोग अलग-अलग इलाके में आपराधिक वारदात को अंजाम दिया करते थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे