home page

एमआरएचआरयू का शिलान्यास, गंभीर बीमारियों के कारणों की खोज में मिलेगी मदद

 | 
एमआरएचआरयू का शिलान्यास, गंभीर बीमारियों के कारणों की खोज में मिलेगी मदद


रांची, 19 अगस्त (हि.स.)। राज्य में गंभीर और जटिल बीमारियों के कारणों की पहचान, अनुसंधान एवं बेहतर निदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में डीपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च (डीएचआर) की ओर से मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट (एमआरएचआरयू) का शिलान्यास अनगड़ा, रांची में बुधवार को किया गया।

इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप और केंद्रीय स्वास्थ्य उप सचिव धरकत आर लुईकांग ने यूनिट का शिलान्यास किया।

यह मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट झारखंड के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में पाई जाने वाली गंभीर एवं जटिल बीमारियों के कारणों की वैज्ञानिक खोज, रोगों की पहचान तथा निदान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह यूनिट मल्टीगडिसिप्लीननरी रिसर्च यूनिट, रिम्सी, रांची के साथ मिलकर विभिन्न रोगों से संबंधित अनुसंधान एवं वैज्ञानिक अध्ययन को आगे बढ़ाएगा।

इस सहयोग के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनके कारणों और संभावित जोखिम कारकों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जा सकेगा। इससे रोगों के समय पर निदान, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और भविष्य में प्रभावी रोकथाम एवं उपचार की रणनीति विकसित करने में सहायता मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से झारखंड की ग्रामीण एवं जनजातीय आबादी को इस पहल का प्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है।

कार्यक्रम में डॉ अनुप अन्विकर, निदेशक, एनआईएमआर, नई दिल्ली, डॉ प्रवीण कुमार भारती, निदेशक, ट्राइबल रिसर्च इंस्टीदच्यूहट, जबलपुर, डॉ प्रवीण कुमार त्रिपाठी, नोडल ऑफिसर, एमआरएचआरयू, नामकुम, डॉ लखन माझी, डॉ शिशिर कुमार महतो तथा डॉ अंजनी कुमार, रिम्सं, डॉ दिनेश सहित अन्य गणमान्य एवं स्वास्थ्य तथा अनुसंधान क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak