home page

उपमहापौर ने किया शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास

 | 
उपमहापौर ने किया शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास


रांची, 11 मई (हि.स.)। रांची नगर निगम के उपमहापौर नीरज कुमार ने श्री शिव मंदिर हनुमान मंदिर, डोरंडा बाजार के सामने वार्ड 44 के अंतर्गत क्षेत्र में सोमवार को मजदूर और एवं यात्रियों के लिए शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपमहापौर नीरज कुमार ने कहा कि क्षेत्र की विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। निगम का प्रयास है कि वह डोरंडा सहित पूरे निगम क्षेत्र में जनहित से जुडे कार्यों को व्यापक तौर पर किया जाए। यहां आमजनों को अनेकों विकास कार्य देखने को मिलेंगे। मौके पर वार्ड 44 के पार्षद परमजीत सिंह टिंकू ने भी कहा कि वार्ड पार्षद बनने के बाद उनका यह पहला शिलान्यास कार्यक्रम है। मौके पर भाजपा युवा नेता रोहित शारदा ने झारखंड उच्च न्यायालय के पुराने भवन के बगल वाले रास्ते को डोरंडा क्षेत्रवासियों को ध्यान में रखते हुए जल्द खुलवाने का आग्रह किया। युवा मोर्चा के अस्मित सिंह शेट्टी ने आनेवाले समय में क्षेत्र के विकास कार्य और अधिक तेज करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन भारतीय जनता पार्टी डोरंडा मंडल के अध्यक्ष पीयूष विजयवर्गीय ने किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में उपमहापौर नीरज कुमार, वार्ड 44 के पार्षद परमजीत सिंह टिंकू, रोहित शारदा, अश्मित सिंह शेट्टी, भाजपा डोरंडा मंडल के अध्यक्ष पीयूष विजयवर्गीय, नागेंद्र सिंह बबलू, धर्मेंद्र राय, अमित गुप्ता सुदेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar