home page

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ने मांगी बोरिंग कराने की अनुमति

 | 
छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ने मांगी बोरिंग कराने की अनुमति


रामगढ़, 13 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह ने एक बार फिर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर छावनी क्षेत्र में बोरिंग की अनुमति की मांग की है।

सौंपे के पत्र में कहा गया है कि छावनी क्षेत्र में पिछले दिनों अपनी बोरिंग कराने की अनुमित दी थी, लेकिन उसमें यह कहा जा रहा है कि जहां पर पाइपलाइन है वहां पर अनुमति नहीं दी जाएगी। पत्र में कहा है कि छावनी परिषद की ओर से छावनी क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन कभी-कभी पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण क्षेत्र की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए बोरिंग करने की अनुमति दी जाए, ताकि क्षेत्र की जनता पानी के लिए तरसना ना पड़े। उन्होंने कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना की जा नहीं सकती और शुद्ध पानी सभी को मिले इसका मौलिक अधिकार भी है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि इस पर विचार कर बोरिंग करने की अनुमति दे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश